राष्ट्रपति द्रौपदी से आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने की मुलाकात,कई मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों के बीच कई मुद्दों पर हुई बातचीत। आप नेता चड्ढा ट्विटर पर शेयर कर मुलाकात की जानकारी दी। बता दें,आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है। इस बीच राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की।
आप नेता राघव चड्ढा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कर इस बात की जानकारी दी और लिखा,भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने और अपनी शुभकामनाएं देने के लिए सम्मानित महसूस किया। द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में हैं। आप नेता ने राष्ट्रपति मुर्मू को उपहार स्वरुप अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की रेप्लिका भेंट की है। राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उपहार भेंट करते हुए तस्वीरें भी शेयर की है।
भाजपा और आप के बीच छिरी जुबानी जंग
एक तरफ जहां दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सीबीआई की रडार पर हैं। तो वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर हो रही है। आप का कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का अपने फायदे के लिए दुरूपयोग कर ही है। आप ने ये आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता करो सहन नहीं कर पा रही है और उनकी छवि बिगाड़ने के लिए जांच एजेंसी को बीच में ला रही है।
दिल्ली में सियासी गरमागर्मी के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया। अन्ना हजारे ने सीएम केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखकर उन्हें याद दिलाया कि कैसे सीएम केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दोनों ने ही इस तथ्य की सराहना की थी कि उनके गांव रालेगांव सिद्धि में पिछले 35 वर्षों से न तो सिगरेट और न ही शराब बेची गई है । चिट्ठी में सामाजिक कार्यकर्ता हजारे ने आप संस्थापक के यू-टर्न पर अफसोस जताया।
वहीं सीएम केजरीवाल भी पीछे नहीं हटे और सामाजिक कार्यकर्ता हजारे के आरोपों पर पलटवार किया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि भाजपा केवल अपने एजेंडे को प्रचारित करने के लिए हजारे का इस्तेमाल कर रही है।