आरोग्य मेले में मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं

आरोग्य मेले में मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं

वाराणसी (जनवार्ता) । जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। मेले में दो हजार से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

rajeshswari

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मेले में सामान्य रोगों जैसे बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द, उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि की जांच एवं दवाएं वितरित की गईं। साथ ही स्वच्छता, पोषण, टीकाकरण, डेंगू-मलेरिया एवं टीबी जैसी बीमारियों से बचाव, गर्भवती महिलाओं के लिए परामर्श, परिवार नियोजन सुविधाएं जैसे ‘अंतरा’ एवं ‘छाया’, आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा योजना संबंधी जानकारी भी दी गई।

मेले के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय राय ने बताया कि राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत चार शहरी पीएचसी तथा हेरिटेज मेडिकल कॉलेज, इंद्रा हॉस्पिटल एवं बिरला हॉस्पिटल सहित निजी चिकित्सालयों में नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में लगभग 250 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 67 मरीजों को मोतियाबिंद के लिए चिन्हित किया गया। इन मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।

इसे भी पढ़े   गंगा के बढ़ते जलस्तर पर मंडलायुक्त की कड़ी नजर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *