एटीएम में कार्ड बदलकर किसान के खाते से ₹1.50 लाख पार, पहले भी फौजी की पत्नी से ₹40,000 उड़ा चुके ठग

एटीएम में कार्ड बदलकर किसान के खाते से ₹1.50 लाख पार, पहले भी फौजी की पत्नी से ₹40,000 उड़ा चुके ठग

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे ठगों का हौसला बुलंद नजर आ रहा है। गांव लटौनी निवासी किसान राजनाथ ने बताया कि सोमवार शाम मुनारी बाजार स्थित हिटाची नंबर-1 एटीएम कक्ष में पैसा निकालते समय पीछे खड़े अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि पैसा नहीं निकलेगा, फिर से कार्ड डालिए। दोबारा कार्ड डालकर पिन डालने पर उस व्यक्ति ने कार्ड निकालकर कहा कि सर्वर डाउन है। मंगलवार को बीएचयू स्थित एसबीआई शाखा में जांच कराने पर पता चला कि उनके खाते से कई बार में ₹1.50 लाख निकाले गए हैं और उनका कार्ड बदल दिया गया था। राजनाथ ने चौबेपुर थाने में लिखित शिकायत दी है।

rajeshswari

इससे पहले बीते 2 तारीख को भी कार्ड बदलकर फौजी की पत्नी सोनी देवी निवासी टेकरी, थाना चोलापुर से ₹40,000 निकालने की घटना हुई थी। मुनारी स्थित एसबीआई एटीएम में अज्ञात व्यक्ति ने कार्ड बदलकर पिन डालने को कहा था। बाद में चार बार में ₹40,000 निकलने का संदेश आया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई और महिला ने थाने में शिकायत दी थी। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला।

इसे भी पढ़े   प्राइमरी स्कूल मंडुवाडीह में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दी अनोखी प्रस्तुति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *