ओबरा में जहरीला पदार्थ सेवन कर युवक ने की आत्महत्या, परियोजना में करता था नौकरी

सोनभद्र (जनवार्ता)। ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर-02 में गुरुवार को एक 33 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

rajeshswari

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय भरत झा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के निवासी थे। पिता की मृत्यु के बाद उन्हें मृतक आश्रित कोटे के तहत स्थानीय परियोजना में नौकरी मिली थी। सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों को सूचित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया।
बताया गया कि घटना के समय घर में संदीप के छोटे भांजे और भांजी मौजूद थे। भांजे पीयूष के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे संदीप घर आए, टीवी बंद कर बच्चों को सोने को कहा और फिनायल की बोतल लेकर रसोई में चले गए। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर घटना का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में हादसे का शिकार हुई किराना सामान से लदी ट्रक: मारकुंडी घाटी में पहाड़ी से टकराई, चालक घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *