भदोही:  महिलाओं-बालिकाओं को किया गया साइबर जागरूक और सुरक्षित

भदोही:  महिलाओं-बालिकाओं को किया गया साइबर जागरूक और सुरक्षित

भदोही (जनवार्ता) : जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस ने व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक  अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में यह अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

rajeshswari

  प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती सीमा सिंह ने ग्राम ज्ञानपुर देहात में महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों से बचाव, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने “डरे नहीं-सहे नहीं, चुप्पी तोड़े-आवाज उठाएं” का संदेश देते हुए आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिला बीट अधिकारी गांवों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों एवं मंदिरों में भ्रमण कर चौपाल आयोजित कर रही हैं। इन चौपालों में महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा तथा साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी जा रही है।

पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, पिंक बूथ, महिला पुलिस बीट, मिशन शक्ति केंद्र तथा महिला पीआरवी वाहन की जानकारी दी गई। साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—112 (आपातकालीन), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (महिला सहायता), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस) तथा साइबर अपराध के लिए 1930—के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके अलावा शासन द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस का कहना है कि इन हेल्पलाइन नंबरों एवं सुविधाओं के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   योगी से मिले सपा के किले आजमगढ़ को जीतने वाले निरहुआ,भेंट किया खास उपहार

मिशन शक्ति अभियान के इस चरण में “रहे सुरक्षित हर रोज, हेल्पलाइन नंबरों का करें प्रयोग” का संदेश प्रमुखता से दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की है कि किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत सहायता के लिए इन नंबरों का उपयोग करें।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *