डीएम ने रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण 

डीएम ने रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण 

बच्चों-परिवारों के लिए अलग व्यवस्था के निर्देश, ठंड में कोई जरूरतमंद न रहे खुले में

वाराणसी (जनवार्ता) । जिले में बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार देर रात शहर के विभिन्न रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भीषण ठंड में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न हो।

rajeshswari

डीएम ने सिकरौल, परमानंदपुर और पाण्डेयपुर चौराहा स्थित स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल भी उनके साथ मौजूद रहे।

उन्होंने बिस्तरों की उपलब्धता, अलाव की व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। खासकर परिवारों और बच्चों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रैन बसेरों में आने वाले परिवारों और बच्चों के लिए अलग से सुरक्षित एवं उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

डीएम ने स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि रैन बसेरों में नियमित सफाई के साथ-साथ मच्छरों से बचाव के लिए एंटी-लार्वा छिड़काव भी लगातार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, “यदि कहीं कोई व्यक्ति ठंड में ठिठुरता हुआ या खुले में सोता हुआ दिखाई दे, तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें। हम उसे तुरंत सुरक्षित स्थान और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे।”

इसे भी पढ़े   वाराणसी: पराड़कर स्मृति भवन पर कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *