आलू की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आलू की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सोनभद्र (जनवार्ता)। पिपरी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली। गुरुवार की देर- शाम को खाड़पाथर–हाथीनाला जंगल मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। जांच में ट्रक में आलू के बोरों के बीच छिपाकर झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही 260 पेटियों में कुल 7440 शीशी (2296.80 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने लगभग 20 लाख रुपये कीमत का ट्रक, एक एंड्रॉयड मोबाइल और 250 रुपये नकद भी बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त नवजोत सिंह ने पूछताछ में तस्करी की बात स्वीकार की। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   बंद खदानों को सुरक्षित रूप से शुरू करने की मांग, व्यापार मंडल ने खनन निदेशक को सौंपा ज्ञापन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *