गोवंश तस्करी पर दुद्धी पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार

गोवंश तस्करी पर दुद्धी पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने गोवंशीय पशु तस्करी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। देर रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन समेत गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है।

rajeshswari

जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मार्गदर्शन में थाना दुद्धी पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार की देर- रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संगठित गिरोह द्वारा गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर रजखड़ थाना गेट के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की गई।

रात लगभग 23:10 बजे एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की। पुलिस की तत्परता से वाहन को पकड़ लिया गया। तलाशी में पिकअप से दो गाय और एक बछिया बरामद हुईं, जिनके मुंह क्रूरतापूर्वक बंधे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुरेन्द्र भारती और लवकुश यादव के रूप में हुई है, जो प्रयागराज जनपद के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   तालाब में मछली मारने के दौरान मगरमच्छ के हमले
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *