IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल, 125 में 125 अंक हासिल

IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल, 125 में 125 अंक हासिल

सोनभद्र (जनवार्ता)! उत्तर प्रदेश सरकार के IGRS (एकीकृत जन शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने माह दिसंबर 2025 में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। इस दौरान जनपद को कुल 125 में से पूरे 125 अंक मिले हैं।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप जनमानस से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया गया। IGRS पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की गई तथा निस्तारण प्रक्रिया में आ रही कमियों को समय रहते दूर किया गया। इसके लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की गई और IGRS सेल में नियुक्त कर्मियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

इस उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिणाम यह रहा कि जिले की पुलिस प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही। उल्लेखनीय है कि जनपद के कुल 19 थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की थाना रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो पुलिस की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने IGRS में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सोनभद्र पुलिस आगे भी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जन शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

इसे भी पढ़े   दुद्धी के दिग्गज नेता विजय सिंह गोंड को अंतिम विदाई, हजारों की भीड़ में नम हुईं आंखें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *