वाराणसी:शौचालय के लिए भी आरओ का पानी खरीद रहे लोग

वाराणसी:शौचालय के लिए भी आरओ का पानी खरीद रहे लोग

*शास्त्रीनगर में वर्षों से पानी के संकट से जूझ रहे निवासी

rajeshswari

वाराणसी। जलकल विभाग की लापरवाही के कारण साजन सिनेमा के सामने विकास प्राधिकार द्वारा बनाई गई शास्त्री नगर मार्केट व भवनों में रहने वाले लोगों के समक्ष वर्षों से उत्पन्न पेयजल का संकट दूर नहीं हो रहा है। वहां के लोगों ने कई बार जल कल के अधिकारियों को उक्त समस्या से लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया,टीम गई सर्वे हुआ पर नतीजा जस का तस।किसी ने कहा पाइप लाइन सुख गई है तो किसी ने कुछ और। परंतु पेयजल संकट बरकरार।

उक्त क्षेत्र के निवासियों को बाजार से आरओ का महंगा पानी शौचालय तक के लिए इस्तेमाल करना पड़ रहा है।यहाँ इमरजेंसी के लिए हैंड पंप भी नहीं है।

इस संबंध में पूछे जाने पर जलकल के जीएम राघवेंद्र कुमार ने जनवार्ता से कहा की मामला मेरे संज्ञान में नहीं है । मैं दिखवाता हूं।

इसे भी पढ़े   दिनदहाड़े हमला: कट्टा-छड़ से मारपीट और महिला की सोने की चेन व नगदी लूटी, नामजद एफआईआर दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *