काशी में 17 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय आईटीआई व क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 17 अक्टूबर को जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला आयोजित होगा। जिसकी कार्ययोजना तैयार करने पर सीडीओ अभिषेक गोयल ने सोमवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय में बैठक की। सीडीओ ने जिला स्तरीय रोजगार मेले को सफलता पूर्वक संपन्न कराने और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण रोजगार उलब्ध कराने के निर्देश दिए।

rajeshswari

उन्होंने बताया कि इस मेले में वही प्रतिभाग कर सकता है जो वाराणसी का निवासी हो तथा उसकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो। मेले में कौशल विकास से उत्तीर्ण अभ्यर्थी, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, एमबीए डिग्री धारक प्रतिभाग कर सकते हैं। बैठक में जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल सिंह, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अरुण कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक अभिषेक सिंह व दीपा सिंह मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़े   राष्ट्रपति चुनाव:बैठक से पहले ही लड़खड़ाई विपक्षी एकता?आप,टीआरएस,बीजेडी हुई बाहर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *