हैंडबॉल (पुरुष) में महादेव को हरा सीएट बना विजेता

हैंडबॉल (पुरुष) में महादेव को हरा सीएट बना विजेता

जीवनदीप में अंतर महाविद्यालय (पुरुष-महिला) हैंडबॉल प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ालालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय के खेलकूद मैदान में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय (पुरुष-महिला) हैंडबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन हुआ। रविवार को खेले गए पुरुष वर्ग के निर्णायक मुकाबले में सीएट ने 26-25 से महादेव पीजी कॉलेज को मात देकर विजेता का ख़िताब अपने नाम किया।

rajeshswari

शुक्रवार को महिला वर्ग के निर्णायक मुकाबले में काशी विद्यापीठ ने महादेव पीजी कॉलेज की टीम को 07-04 से हराकर जीत दर्ज की थी। इस अवसर पर काशी विद्यापीठ के कुलपति एके त्यागी और जीवनदीप शिक्षण समूह के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने पुरुष वर्ग के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। बताते चलें कि महिला वर्ग में कुल चार और पुरुष वर्ग में कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह, जीवनदीप महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इन्द्रेश चंद्र सिंह, रजिस्ट्रार नन्दलाल यादव, आयोजक सचिव उप प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह, एनएसएस प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, काशी विद्यापीठ खेलकूद विभाग की खेल प्रशिक्षक कुमारी बिना, खेल प्रशिक्षक डॉ. राजेश कुमार यादव व सभी विभागों के विभागाध्यक्ष शिक्षक व कर्मचारी आदि मैदान में मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   7 करोड़ के सरकारी धन गबन का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *