कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई: सोनभद्र पुलिस ने तस्कर की 6 करोड़ की और संपत्ति कुर्क की

कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई: सोनभद्र पुलिस ने तस्कर की 6 करोड़ की और संपत्ति कुर्क की

सोनभद्र (जनवार्ता)! अवैध कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी से जुड़े संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए  पुलिस ने मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल और उसके परिजनों की करीब 6 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। इससे पहले भी 28.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 1191/2025 में नामजद अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल निवासी वाराणसी के खिलाफ यह वैधानिक कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के अंतर्गत वाराणसी जनपद में स्थित संपत्तियों का अभिग्रहण-कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई।

कार्रवाई के तहत मड़ौली, भरलाई और जगदीशपुर क्षेत्र में स्थित कुल 7 अचल संपत्तियां, जिनकी कीमत लगभग 4.55 करोड़ रुपये आंकी गई है, कुर्क की गईं। इसके अलावा चार वाहन, जिनमें एक लग्जरी एसयूवी भी शामिल है, करीब 51.16 लाख रुपये मूल्य के जब्त किए गए। अभियुक्त और उससे जुड़े खातों में जमा 70.99 लाख रुपये की बैंक राशि भी फ्रीज की गई है।
इस अभियान में एसआईटी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह तथा उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक तस्करी और उससे अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े   संजय सिंह ने ली शपथ,एमपी-विधायक जेल में हो तब क्या मिल सकती है सदन में एंट्री
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *