रेलवे ट्रैक किनारे मिला 32 वर्षीय युवक का शव, पोल से टकराने की आशंका

रेलवे ट्रैक किनारे मिला 32 वर्षीय युवक का शव, पोल से टकराने की आशंका

चौबेपुर (जनवार्ता)स्थानीय थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार शाम एक नवयुवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े पाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरपतपुर भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान परवेज आलम (32 वर्ष), निवासी ग्राम कौवापुर के रूप में हुई है। मृतक के पास से वाराणसी सिटी से कादीपुर स्टेशन का रेल टिकट मिला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह रेल से यात्रा कर रहा था। प्रारंभिक जांच के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि वह रेलवे ट्रैक के किनारे लगे किसी पोल या संरचना से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया और नीचे गिर गया।थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि शव को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में लेकर मौके पर मौजूद साक्ष्यों के रेल ट्रैक पर मिला 32 वर्षीय युवक का शव, पोल से टकराने की आशंका

rajeshswari

*चौबेपुर (जनवार्ता)* ।स्थानीय थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार शाम एक नवयुवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े पाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरपतपुर भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़े   IB Recruitment 2023: 10 वीं पास के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में बंपर भर्ती

मृतक की पहचान प्रवेश आलम (32 वर्ष), निवासी ग्राम कौवापुर के रूप में हुई है। मृतक के पास से वाराणसी सिटी और कादीपुर स्टेशन का रेल टिकट मिला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह रेल से यात्रा कर रहा था। प्रारंभिक जांच के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि वह रेलवे ट्रैक के किनारे लगे किसी पोल या संरचना से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया और नीचे गिर गया।

थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि शव को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में लेकर मौके पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और मृत्यु के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम आदि किए जाएंगे। आगे की कार्रवाई सभी प्रासंगिक तथ्यों और जांच परिणामों के बाद ही की जाएगी। पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और मृत्यु के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम आदि किए जाएंगे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *