युवक को गोली मारने में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवक को गोली मारने में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवकों द्वारा एक युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई गई है। घायल युवक का उपचार बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

rajeshswari

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, शिकायतकर्ता हिमांशु सिंह निवासी मढ़वा (लमही), वाराणसी ने बताया कि वह अपने दो मित्रों निर्भय सिंह निवासी चांदमारी, शिवपुर और आदर्श गुप्ता निवासी पिंडरा के साथ चांदमारी से हरी सेलेब्रेटर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान लालपुर चौकी से करीब 400 मीटर दूर अज्ञात बाइक सवार बदमाश मुंह पर गमछा बांधकर पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आदर्श गुप्ता घायल हो गए।

तहरीर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस घटना में लव और कुश नामक युवकों की संलिप्तता हो सकती है। उसने पुरानी रंजिश को घटना की वजह बताते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मामले में लालपुर-पांडेयपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत प्राथमिकी संख्या 0362/2026 दर्ज की गई है। उपनिरीक्षक श्याम नारायण यादव को मामले की विवेचना सौंपी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   बेतरतीब पार्किंग पर पुलिस सख्त, दर्जनों वाहनों का चालान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *