खनन क्षेत्र में खनन व्यवसायी की सिर कुचलकर हत्या, इलाके में दहशत

खनन क्षेत्र में खनन व्यवसायी की सिर कुचलकर हत्या, इलाके में दहशत

सोनभद्र (जनवार्ता)। ओबरा थाना क्षेत्र के बघमनवा खनन क्षेत्र में शनिवार रात एक खनन व्यवसायी की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने सोते समय व्यवसायी के सिर पर पत्थर से वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र के खनन व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

rajeshswari

मृतक की पहचान 78 वर्षीय विष्णु हरी उपाध्याय पुत्र स्व. केदारनाथ के रूप में हुई है, जो गिरधर स्टोन से जुड़े थे। वह खनन व्यवसायी माधव हरि उपाध्याय के भाई थे और मूल रूप से थाना गोपीगंज, जिला भदोही के निवासी थे। ओबरा क्षेत्र में व्यवसाय के चलते वह बाबा धुलाई शिव नगर कॉलोनी में रहते थे। शनिवार रात वह बघमनवा के पास स्थित प्लांट के समीप बने ऑफिस में सो रहे थे, जहां अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पीआरबी और ओबरा पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर एडिशनल एसपी सोनभद्र अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, वहीं चोरी की आशंका भी जताई जा रही है।
एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस हत्या और चोरी, दोनों पहलुओं से जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   डॉ. आंबेडकर की मनी पुण्यतिथि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *