नाबालिक बच्चियों ने प्रधानाचार्य पर लगाया छेड़खानी का आरोप
अभिभावकों संग सैकड़ो की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य को कमरे में बनाया बंधक
वाराणसी (जनवार्ता) । हरहुआ ब्लाक में स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को सुबह अभिभावकों संग सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य को उनके कमरे में बंधक बना लिया । जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बचाकर प्रधानाचार्य को कैंट थाना भेजा । अभिभावकों का कहना था कि उनकी बच्चियों ने प्रधानाचार्य पर अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है । घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी वरुणा जोन, एसीपी कैंट, एसडीएम सदर, शिवपुर थाना, कैंट थाना के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा ।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वरुणा जोन के कन्या प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शनिवार को घर पहुंच अपने अभिभावक से शिकायत किया कि स्कूल का प्रधानाचार्य लड़कियों को अपने कमरे में बुलाकर टाफी बिस्कुट देने के बहाने गंदी निगाह से देखता है, मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता है और शौचालय जाते भी उनका पीछा करता है । शिकायत करने वाली में दो सगी बहने है । लेकिन अभिभावक ने पूर्व में एक बार मानने से इंकार किया, जब अन्य छात्राओं ने भी पुष्टि की तो रविवार बंदी की बाद सोमवार को अभिभावकों संग सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रिंसिपल की कुटाई शुरू कर दी । किसी तरह जान बचाकर सहकर्मियों ने उनके ऑफिस में पहुंचा दिए फिर ग्रामीणों ने उनके कमरे में ही उन्हें बंधक बना लिया । इसकी सूचना सूचना मिलते डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कात्यायन, एसीपी नितिन तनेजा, इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्रा, इंस्पेक्टर शिवपुर वीरेंद्र सोनकर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची । जिसके बाद किसी तरह प्रधानाचार्य को ग्रामीणों से बचाकर थाना कैंट भेजा गया । इसके साथ ही बच्चियों को बयान के लिए थाना शिवपुर लाया गया । जहाँ परिजन और ग्रामीण पहुंच न्याय की मांग करते प्रधानाचार्य पर कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे ।
एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि मासूम बच्चियों के साथ प्रधानाचार्य द्वारा अश्लील हरकत किये जाने का मामला सामने आया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।

