लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा में उतरेगी एनडीआरएफ की नौ टीमें

लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा में उतरेगी एनडीआरएफ की नौ टीमें

वाराणसी (जनवार्ता) । देव दीपावली महापर्व पर गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ ने व्यापक सुरक्षा एवं बचाव इंतजाम किए हैं। जिसमें कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के निर्देशन में एनडीआरएफ की नौ टीमें नमो घाट, गायघाट, सिंधिया घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, चौसट्टी घाट, हनुमान घाट, दशाश्वमेध घाट, तुलसी घाट,सामने घाट सहित प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगी।

rajeshswari

टीमों में प्रशिक्षित बचावकर्मियों, डीप डाइवर्स, मोटरबोट, आधुनिक बचाव उपकरणों और मेडिकल टीम की व्यवस्था रहेगी। जवान गंगा में लगातार पेट्रोलिंग कर जल सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस और जल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। एनडीआरएफ ने श्रद्धालुओं से नौका विहार के दौरान लाइफ जैकेट पहनने, नावों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं करने और सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की है। साथ ही प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़े   कमांड सेंटर की टीम ने चार घंटे में खोज निकाला ऑटो में छूटा आभूषणों से भरा बैग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *