देहरादून : टेनिस खेलकर लौट रहे गैस एजेंसी मालिक को मारी गोली

देहरादून : टेनिस खेलकर लौट रहे गैस एजेंसी मालिक को मारी गोली

उत्तराखंड। देहरादून में बुधवार की सुबह एक बड़ा हत्याकांड हुआ है। व्यस्त तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड के पास दिनदहाड़े एक व्यवसायी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है, जो लगभग 40-42 वर्ष के थे। वे कर्नल आर.सी. शर्मा के पुत्र थे और आईटीबीपी क्षेत्र में रहते थे। अर्जुन जीएमएस रोड पर “अमर दीप” नाम से भारत गैस एजेंसी चलाते थे।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक अर्जुन शर्मा परेड ग्राउंड में लॉन टेनिस खेलने आए थे। खेलकर वापस लौटते समय स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे सीने में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सरेआम वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

घटनास्थल पुलिस मुख्यालय से सिर्फ 500 मीटर दूर है और देहरादून प्रेस क्लब भी कुछ कदमों की दूरी पर है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में शक है कि हत्या के पीछे करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी विवाद का मामला हो सकता है। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। शहर के प्रमुख चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस अलर्ट पर है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

यह घटना पिछले 14 दिनों में देहरादून की चौथी हत्या है, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इतने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधियों का बेखौफ होकर वारदात अंजाम देना चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं और पुलिस पर दबाव बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़े   पुणे में सड़क हादसा: पिकअप पलटने से सात श्रद्धालुओं की मौत, बीस से अधिक घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *