शव दफनाने की अफवाह से हंगामा, खुदाई में मिला मृत पशु

शव दफनाने की अफवाह से हंगामा, खुदाई में मिला मृत पशु

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित एढ़े गांव में सोमवार सुबह रिंग रोड किनारे कूड़ा डंपिंग स्थल पर शव दबाए जाने की अफवाह से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों को रोककर विरोध शुरू कर दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जमीन में मानव शव नहीं बल्कि मृत पशु को दफनाया गया है। हालांकि ग्रामीण दोबारा खुदाई कराने की मांग पर अड़ गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जेसीबी से दोबारा खुदाई कराई, जिसमें मृत पशु का शव मिलने के बाद मामला शांत हुआ।

rajeshswari


घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो संख्या यूपी 65 एलटी 8262 से बोरियों में मांस ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बाद में बोरियों को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।


थाना लालपुर पांडेयपुर पुलिस के मुताबिक सोमवार तड़के एक ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। घायल चालक शाहील और उसकी पत्नी नाजरा को अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि ऑटो में भैंस का मांस था, जिसे बाद में कूड़ा डंपिंग स्थल पर जमीन में दबा दिया गया।

इसे भी पढ़े   2027 तक जर्मनी-जापान को पछाड़ दुनिया की तीसरी इकोनॉमी होगा भारत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *