वाराणसी : पंडापुर (चौबेपुर) में महादेव फैमिली रेस्टोरेंट एंड ढाबा का भव्य उद्घाटन

वाराणसी : पंडापुर (चौबेपुर) में महादेव फैमिली रेस्टोरेंट एंड ढाबा का भव्य उद्घाटन

वाराणसी (जनवार्ता) । गाजीपुर रोड पर स्थित पंडापुर (चौबेपुर) में महादेव फैमिली रेस्टोरेंट एंड ढाबा का धूमधाम से उद्घाटन हुआ। यह नया ढाबा और रेस्टोरेंट अब स्थानीय निवासियों तथा यात्रियों के लिए स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजनों का एक आकर्षक केंद्र बनने जा रहा है, जहां परिवार के साथ शांत और आरामदायक माहौल में भोजन का मजा लिया जा सकेगा।

rajeshswari

उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की, जिसने इसे और भी यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के स्टेट काउंसिल आर.के. पाण्डेय ने रिबन काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। भोजपुरी संगीत जगत के प्रसिद्ध गायक गोपाल राय ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम में भोजपुरी रंग भर दिया।

इस अवसर पर जनवार्ता हिंदी दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार सिंह, गाजीपुर के जाने-माने पत्रकार धर्मेंद्र मिश्रा, पत्रकार अंजली मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्सक एवं भाजपा नेता डॉ. पी.के. तिवारी, डॉ. इंद्रजीत पांडेय, पत्रकार वरुण मिश्रा पत्रकार अश्वनी सिंह सहित कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

व्यवसायी रामजीत यादव, विनोद विश्वकर्मा, पवन पाण्डेय, चंद्रभूषण मिश्रा, युवा समाजसेवी आनंद राय पिंटू, संतोष राय, विशाल सिंह, इंदु राय, श्वेता राय, रंजू राय, *राहुल, बादल बास और सूरज विश्वकर्मा समेत सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने ढाबे की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

ढाबे के संचालक अनुराग राय और उनकी पत्नी, प्रसिद्ध भोजपुरी लोकगीतों एवं भक्ति गीतों की गायिका प्रियंका राय पायल ने सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। दंपति ने आश्वासन दिया कि यहां ताजा, स्वादिष्ट और साफ-सुथरा भोजन मिलेगा, साथ ही परिवार के अनुकूल माहौल रहेगा।

इसे भी पढ़े   जैकलीन को 215 करोड़ की रंगदारी मामले में कोर्ट ने भेजा समन,अदालत में पेश होने के निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *