दशाश्वमेध मार्ग पर टॉय पिस्टल के साथ रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

दशाश्वमेध मार्ग पर टॉय पिस्टल के साथ रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

वाराणसी (जनवार्ता)। सोशल मीडिया पर चर्चित होने की होड़ में रील बनाने का शौक एक युवक को महंगा पड़ गया। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में टॉय पिस्टल के साथ दबंगई प्रदर्शित करते हुए बनाई गई एक रील वायरल होने के बाद पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में ले लिया है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार राजातालाब निवासी एक युवक ने वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध मार्ग पर चलते हुए कमर में टॉय पिस्टल खोंसकर रील बनाई थी। वीडियो में युवक धोती-कुर्ता और जनेऊ पहने नजर आ रहा था तथा दबंग अंदाज में अपनी मौजूदगी दर्ज कराता दिखाई दे रहा था। रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।


पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के वीडियो समाज में गलत संदेश प्रसारित करते हैं और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। वायरल वीडियो के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


दशाश्वमेध थाना पुलिस के अनुसार ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो या लोगों में भय अथवा भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   बरेली : जीजा-साली और साला-बहन की भागमभाग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *