स्वर्ण जयंती चौक पर सपा का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के वादों को बताया झूठा

स्वर्ण जयंती चौक पर सपा का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के वादों को बताया झूठा

सोनभद्र (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्वर्ण जयंती चौक पर महंगाई, बेरोजगारी और बंद पड़े ट्रामा सेंटर सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार के विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं।

rajeshswari

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिले में ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बंद होने से गरीब मरीजों को वाराणसी का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान और व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं। बाईपास निर्माण को लेकर व्यापारियों में डर का माहौल है, लेकिन सदर विधायक ने इस मुद्दे पर सदन में आवाज तक नहीं उठाई।

सपा नेताओं मनीष त्रिपाठी और सुरेश अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार में दवा, पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, गिट्टी और बालू के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। हर घर जल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध पानी तक नहीं मिल रहा है। जिले की सड़कों की हालत भी जर्जर है, जबकि जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं।

इस दौरान दीपक पटेल, अंकित अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, अर्जुन खरवार, अशोक केवट, जुनैद अंसारी, अरविंद कोल और सूरज भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर उद्यमिता को मिला नया आयाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *