भारती सिंह के पति ने कही बड़ी बात-सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना चाहता हूं

भारती सिंह के पति ने कही बड़ी बात-सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना चाहता हूं

नई दिल्ली। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। भारती ने रविवार को बेटे को जन्म दिया है। लेकिन इसी बीच हर्ष का एक ऐसा स्टेटमेंट सामने आया है जिसे सुनकर भारती तक हैरान हो जाएंगी। दरअसल,भारती और हर्ष का शो खतरा-खतरा काफी पॉपुलर है। शो में कई सेलेब्स आते हैं और दोनों के साथ गेम खेलते हुए खूब मस्ती करते हैं। अब इस शो में सोनाक्षी सिन्हा आईं और इस दौरान हर्ष ने एक्ट्रेस से कह दिया कि वह उनके साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना चाहते हैं।

rajeshswari

रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी के शो में आने के बाद हर्ष, निशांत भट्ट और विशाल आदित्य सिंह अपनी-अपनी क्वालिटी के बारे में बताते हैं जो हर लड़की को पसंद आती है। सोनाक्षी फिर कहती हैं कि मुझे एक इंसान में ये सारी क्वालिटीज चाहिए।

हर्ष ने कही शॉकिंग बात
इसके बाद जब वे तीनों सोनाक्षी के साथ फ्लर्ट करते हैं तो सोनाक्षी कहती हैं कि तुम लोग मेरी शादी के पीछे क्यों पड़े हो? मुझे सिंगल देखकर खुशी नहीं मिलती? तभी हर्ष फिर ऐसा जवाब देते हैं कि सभी हैरान हो जाते हैं। वह कहते हैं, मेरी शादी भारती से हुई है पर आपसे एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के लिए पूछना था।

अब हर्ष की इस बात पर सोनाक्षी उन्हें क्या जवाब देंगी ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। साथ ही इस पर भारती सिंह, हर्ष के इस स्टेटमेंट को सुनने के बाद क्या करती हैं ये भी आगे पता चलेगा।

मां की जर्नी एंजॉय कर रही हैं भारती
वैसे बता दें कि इस शो के अलावा भारती और हर्ष साथ में शो हुनरबाज में भी नजर आते थे। शो को दोनों होस्ट करते थे, लेकिन हाल ही में मां बनने के बाद भारती ने शो से ब्रेक ले लिया है। भारती अभी बेटे का ध्यान रखेंगी और उसके साथ टाइम स्पेंड करेंगी। भारती की जगह शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि चांदना आई हैं। सुरभि, हर्ष के साथ शो को होस्ट करेंगी।

इसे भी पढ़े   पीएम,गुजरात में 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

हालांकि अभी ये नही पता है कि सुरभि कब तक इस शो को होस्ट करेंगी। मतलब की अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि शो के फिनाले तक भारती ब्रेक पर ही रहेंगी या वह तब तक काम पर वापसी कर लेंगी।

Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *