मंदिर से गहने चुराने के लिए किया दीवार में छेद,खुद उसी में फंस गया चोर

मंदिर से गहने चुराने के लिए किया दीवार में छेद,खुद उसी में फंस गया चोर

श्रीकाकुलम। बुरे काम का नतीजा कभी भी अच्छा नहीं हो सकता है और इस चोर को यह बात अच्छे से समझ आ गई होगी। एक चोर आंध्र प्रदेश के एक मंदिर से गहने चुराने के लिए खोदे गए छेद में खुद ही फंस गया।

rajeshswari

चोरी करने के इरादे से एक चोर ने मंदिर की दीवार में छेद किया। लेकिन वह उसे पार नहीं कर पाया और खुद के किए छेद में फंस गया। छेद में फंसकर चोर मदद के लिए चिल्लाने लगा। तभी लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा लिया।

मामला तटीय जिले श्रीकाकुलम के जामी येल्लम्मा मंदिर का है जहां से गहने लेकर भागने की कोशिश कर रहा आरोपी छेद में फंस गया। पापा राव (30) के रूप में पहचाने गए चोर ने मंदिर की छोटी सी खिड़की तोड़ दी थी और मूर्तियों से गहने भी लूट लिए थे।

लेकिन बाहर निकलते समय वह छेद में फंस गया। जब कई घंटों के बाद भी वह नहीं निकल पाया तो उसने रो-रोकर लोगों को मदद के लिए बुलाना शुरू किया जिससे ग्रामीणों अलर्ट हो गए और मौके पर पहुंच गए। उसे वहां से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इसे भी पढ़े   सुरक्षा कवच,एक लाख बालिकाओं को सरकार लगवाएगी एचपीवी वैक्सीन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *