रोहनिया : दुर्घटना में मासूम की मौत, मां गंभीर

रोहनिया : दुर्घटना में मासूम की मौत, मां गंभीर

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर इलाके में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार में कोहराम का माहौल है, क्योंकि मृतक अभय यादव परिवार का इकलौता बेटा था।

rajeshswari

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंका थाना क्षेत्र के मलहिया निवासी प्रभु नारायण यादव का पुत्र अभय यादव अपनी मां अनीता देवी के साथ मोहनसराय से ऑटो से लोहता थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव स्थित नाना काशीनाथ यादव के घर जा रहा था। गंगापुर के पास पहुंचते ही ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वाहन तेजी से बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सवार लोगए बुरी तरह घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अभय यादव को मृत घोषित कर दिया। मां अनीता देवी को गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही गंगापुर चौकी इंचार्ज पवन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और ऑटो चालक सहित वाहन को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक अभय यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि अभय परिवार की उम्मीद की किरण था। उसकी अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस जांच में हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है, जिसमें चालक की लापरवाही या अन्य तकनीकी खामी शामिल हो सकती है।

इसे भी पढ़े   प्रतापगढ़ : सर्राफा व्यापारी से पिस्टल के दम पर 3 किलो चांदी और 9.60 लाख रुपये की लूट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *