राज्य मंत्री ने सेवानिवृत्त एबीडीओ ठाकुर प्रसाद मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

राज्य मंत्री ने सेवानिवृत्त एबीडीओ ठाकुर प्रसाद मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

वाराणसी (जनवार्ता) । राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने शनिवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मोहनसराय बैरवन निवासी सेवानिवृत्त सहायक खंड विकास अधिकारी (एबीडीओ) ठाकुर प्रसाद मिश्रा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। निधन का समाचार मिलने पर राज्य मंत्री उनके आवास पहुंचे और दिवंगत ठाकुर प्रसाद मिश्रा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rajeshswari

इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की कामना की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर राधा रमन मिश्रा, सनी मिश्रा, राम प्रकाश सिंह विरू, जिला उपाध्यक्ष विपिन पाल, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, राकेश पटेल, सुधीर वर्मा, राजू, अजय विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, शिवपूजन सिंह, गुड्डू मिश्रा, सुभाष मिश्रा और संदीप कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   जनवार्ता की खबर का हुआ असर, बदहाल आरआरसी केंद्र का मरम्मत शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *