रोहनिया : होली पर घर में घुसकर परिवार पर हमला, अधिवक्ता सहित कई घायल

रोहनिया : होली पर घर में घुसकर परिवार पर हमला, अधिवक्ता सहित कई घायल

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र के नरउर गांव में होली के पावन अवसर पर एक परिवार के साथ हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना ने स्थानीय इलाके में खलबली मचा दी है। इस दर्दनाक वारदात में एक अधिवक्ता के परिवार पर उनके बहन के घर में घुसकर हमलावरों ने जमकर हमला किया, जिसमें कई सदस्यों को गंभीर चोटें आईं और घरेलू सामान व वाहन को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

rajeshswari

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जलालीपट्टी थाना मंडुवाडीह निवासी अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव 4 मार्च की रात करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ अपनी बहन के घर नरउर गांव में होली मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवकों ने कथित रूप से उनकी भांजी के साथ अभद्रता की कोशिश की। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बदसलूकी शुरू कर दी। अधिवक्ता के बेटे वैभव द्वारा विरोध करने पर गोलू राय उर्फ विवेक, सौरभ, वैभव सहित 8 से 10 नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर हिंसक मारपीट शुरू कर दी।

हमलावर रॉड, डंडे लेकर घर में घुस गए और मौजूद लोगों को बेरहमी से पीटा। उन्होंने घर में रखे सामान की तोड़फोड़ की तथा बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को ईंट-पत्थर और रॉड से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव, उनकी बहन, बेटे वैभव और उत्कर्ष, बहनोई रवि श्रीवास्तव तथा भांजे आयुष और नीलेश को सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकियां दीं और एक सोने की अंगूठी भी छीन ली।

घटना के बाद अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव तुरंत रोहनिया थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर लंबे समय तक हंगामा किया। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों गोलू राय उर्फ विवेक, सौरभ, वैभव आदि तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रोहनिया थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़े   मंदिर परिसर में अवैध जुआ पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *