भदोही : मुठभेड़ में 50 हजार के इनामिया तीन डकैत गिरफ्तार

भदोही : मुठभेड़ में 50 हजार के इनामिया तीन डकैत गिरफ्तार

अवैध हथियार और लूटी कार बरामद

भदोही (जनवार्ता)  । औराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात करीब 2:10 बजे कोठरा बाईपास के पास मुखबिर की सूचना पर की गई चेकिंग के दौरान तीन अंतरराज्यीय वांछित डकैतों को मुठभेड़ में सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों बदमाशों पर कुल 50 हजार रुपये का इनाम था और इनके नाम विभिन्न जिलों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

rajeshswari

गिरफ्तार अभियुक्त हैं – पंकज राव पुत्र वशिष्ठ राव, निवासी नटवलिया, थाना कसिया, जनपद कुशीनगर (उम्र 38 वर्ष, लगभग 28 मुकदमे), सर्वेश सिंह पुत्र रामकरण सिंह, निवासी बाबूछपरा मोरबन, थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर (उम्र 28 वर्ष, लगभग 13 मुकदमे) और सकलेन पुत्र मुस्तकीम, निवासी अहरौली राय, थाना कसिया, जनपद कुशीनगर (उम्र 44 वर्ष, लगभग 27 मुकदमे)।

मुठभेड़ में अभियुक्तों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस कार्रवाई में तीनों अभियुक्तों के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल बदमाशों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस 315 बोर, एक मारुति सुजुकी बलेनो सफेद रंग की कार (बिना नंबर प्लेट), तीन मोबाइल फोन और लूट का आठ हजार रुपये नकद बरामद किए।

पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि 17 फरवरी 2026 को उन्होंने इसी कार से जयरामपुर इलाके में बैंक से पैसा निकालकर आ रहे एक वृद्ध व्यक्ति को बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाया था। घोसिया ओवरब्रिज के पास उनसे 49 हजार रुपये लूट लिए और उन्हें उतारकर फरार हो गए। लूट के पैसे से ईंधन, खाने-पीने पर खर्च किया और बाकी राशि आपस में बांट ली। बरामद आठ हजार रुपये उसी लूट का बचा हुआ हिस्सा था। वे नई लूट की फिराक में थे और सुरक्षा के लिए हमेशा तमंचा रखते थे।

इसे भी पढ़े   3 दिन में High Courts के लिए 44 जजों के नाम पर लगेगी मुहर,बाकी पर फैसला जल्द

यह सफल ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। दो पुलिस टीमों ने कार्रवाई की, जिसमें प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी और निरीक्षक अपराध शतांशु शेखर पंकज सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मुठभेड़ के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

थाना औराई में मुकदमा संख्या 74/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर जांच जारी है। अभियुक्तों की अन्य मामलों में संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *