सोनभद्र पुलिस ने शातिर फरार आरोपी पर कसा शिकंजा,  25 हजार का इनाम घोषित

सोनभद्र पुलिस ने शातिर फरार आरोपी पर कसा शिकंजा,  25 हजार का इनाम घोषित

सोनभद्र (जनवार्ता)!  पुलिस ने एक कुख्यात फरार आरोपी पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने यह इनाम थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा के मुख्य आरोपी बन्टी उर्फ प्रतीक उर्फ सोनू पर लगाया है।

rajeshswari

अभियुक्त बन्टी उर्फ प्रतीक उर्फ सोनू पुत्र अवधेश कुमार, निवासी- ग्राम जैत, थाना- रॉबर्ट्सगंज, घटना के बाद से फरार है। वह भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1),140(1),238,61(2) के अंतर्गत वांछित है और अब तक न तो आत्मसमर्पण किया है और न ही न्यायालय में पेश हुआ। अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, मारपीट सहित कुल 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इसे भी पढ़े   “पेड़, पानी और पहाड़ किसी के बाप की जागीर नहीं, ये अपने आप के हैं” : संदीप मिश्र
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *