घंटी-शंख के साथ पेट्रोल पंप की परिक्रमा, महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

घंटी-शंख के साथ पेट्रोल पंप की परिक्रमा, महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

सोनभद्र (जनवार्ता)। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पहुंचकर मशीनों को फूल-माला पहनाई, उनकी परिक्रमा की तथा घंटी और शंख बजाकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

rajeshswari

कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही सप्ताह में दो बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से परेशान है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है।

वहीं, सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि रसोई गैस, बिजली और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है।

प्रदर्शन में सुरेश अग्रहरी, मनीष केडिया, सरोज शर्मा, राजू पासवान, सुनील कनौजिया, मेवालाल, जुनैद अंसारी, अरविंद कुमार और सोनू यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   शादी से 16 दिन पहले युवक का फंदे पर लटकता मिला शव, देखकर परिजनों के उड़े होश, कोहराम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *