वाराणसी: सामने घाट पर गंगा सफाई से स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

वाराणसी: सामने घाट पर गंगा सफाई से स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

वाराणसी (जनवार्ता)। गंगा की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर सोमवार को शहर में विशेष अभियान की शुरुआत हुई। 16 से 31 मार्च तक आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ सामने घाट पर सफाई अभियान से किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और जल शक्ति मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने आमजन के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया। इसके बाद सामने घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ राष्ट्रध्वज और स्वच्छता संदेश लिखी तख्तियां तथा कपड़े के झोले लेकर जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।
सफाई अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने गंगा तट से श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जित कपड़े, पॉलिथीन में भरी पूजन सामग्री, तस्वीरें और अन्य कचरा निकालकर घाट की सफाई की। इस दौरान लोगों को गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक भी किया गया।
इस अवसर पर गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा संरक्षण के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है। गंगा हमारी संस्कृति और आस्था की प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसके संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत गंगा प्रवाह वाले सभी राज्यों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें गंगा संदेश यात्रा, स्वच्छता श्रमदान, गोष्ठियां, प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता, वृक्षारोपण और जनजागरूकता रैलियां शामिल हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   नमो घाट पर तमिल और काशी की संस्कृति का अद्भुत संगम देख दर्शक भाव-विभोर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *