9 साल की उपलब्धियों पर मंत्री असहज, ‘पांच काम गिनाने में लगेगा समय’

9 साल की उपलब्धियों पर मंत्री असहज, ‘पांच काम गिनाने में लगेगा समय’

सोनभद्र में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ, जहां मंत्री ने विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख किया।

rajeshswari

इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे सरकार के 9 साल के कार्यकाल में किए गए पांच प्रमुख कार्य गिनाने को कहा। इस सवाल पर मंत्री कुछ असहज नजर आए और इधर-उधर देखने लगे। कुछ क्षणों के विराम के बाद उन्होंने जवाब दिया कि “पांच काम गिनाने में काफी समय लगेगा।”

मंत्री के इस जवाब पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों के बीच हल्की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि इसके बाद मंत्री ने अन्य योजनाओं और सरकार की नीतियों पर अपनी बात जारी रखी।

यह घटना कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बनी रही और सवाल-जवाब का यह दौर काफी देर तक चलता रहा।

इसे भी पढ़े   स्वैच्छिक रक्तदान, देश और समाज के लिए महादान, सोनभद्र बार एसोसिएशन में 19 ने किया रक्तदान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *