सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)। बभनी थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का सोनभद्र पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके एक साथी को भी दबोच लिया गया। आरोपितों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा रूपये 12,200 नकद बरामद किए गए हैं।

rajeshswari



पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को चपकी निवासी सर्राफा व्यापारी कुलधीर कुमार रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) से लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे शीशटोला जंगल में बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 40 हजार नकदी से भरा बैग लूट लिया था। मामले में बभनी थाने में मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।

शनिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शीशटोला जंगल में घेराबंदी की। पीछा करने पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में रमेश साकेत घायल हो गया, जबकि मनोज साकेत को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र : 30 से अधिक पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *