भदोही : पुलिस पेंशनर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक की सार्थक बैठक

भदोही : पुलिस पेंशनर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक की सार्थक बैठक

भदोही (जनवार्ता) । अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में बुधवार को जनपद के पुलिस लाइन सभागार, ज्ञानपुर में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। 

rajeshswari

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके सुझावों पर गंभीर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के बीच आपसी सम्पर्क बढ़ाना और उन्हें जिला पुलिस की गतिविधियों से निरंतर जोड़े रखना था। श्री अग्रवाल ने कहा कि पुलिस पेंशनर्स जिला पुलिस के अनुभवी स्तंभ हैं। उन्होंने उनसे अपेक्षा की कि असामाजिक तत्वों या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी सूचना के मिलते ही उच्चाधिकारियों को तुरंत सूचित करें तथा पुलिस को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। 

उन्होंने पेंशनर्स से आग्रह किया कि उनकी कोई भी व्यक्तिगत समस्या हो तो बिना किसी संकोच के संबंधित थाने या उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाएं। सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए कि जब भी कोई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी या कर्मचारी थाने पर आए, तो उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही थानों पर बनाए गए “पुलिस पेंशनर्स रजिस्टर” को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए। 

यह गोष्ठी पुलिस परिवार को एकजुट रखने और अनुभवी पेंशनर्स के ज्ञान व अनुभव का लाभ उठाने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

इसे भी पढ़े   रोहनिया विधायक ने 51 कन्याओं से लिया आशीर्वाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *