लखनऊ : अवैध संबंधों के चलते बहू ने प्रेमी संग मिलकर ली सास की जान

लखनऊ : अवैध संबंधों के चलते बहू ने प्रेमी संग मिलकर ली सास की जान

सीसीटीवी और खोजी कुत्ते ने खोली पोल

लखनऊ (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निशातगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। यहां 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला निर्मला देवी की उनके ही घर में क्रूरता से हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या निर्मला देवी की बहू रंजना और उसके प्रेमी (घर के किरायेदार) राजन शर्मा ने मिलकर अंजाम दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

rajeshswari

घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है, जब निर्मला देवी का बेटा त्रिदेश अपनी ड्यूटी पर था। घर में बहू रंजना और छोटी बेटी मौजूद थीं। निर्मला देवी, जो सचिवालय से सेवानिवृत्त थीं, अकेली कमरे में थीं। पोता आदित्य (डिलीवरी बॉय) जब करीब 4 बजे घर लौटा तो उसने दादी को फर्श पर पड़ा देखा । उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और गले पर दबाने के गहरे निशान थे। पोते की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को मामला संदिग्ध लगा क्योंकि घर का सीसीटीवी कैमरा दोपहर 2 से 4 बजे के बीच जानबूझकर बंद कर दिया गया था। आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज में राजन शर्मा को घर से निकलते देखा गया। खोजी कुत्ते (स्निफर डॉग) को मौके पर लाया गया तो वह सीधे राजन शर्मा के पास जाकर रुक गया। राजन जांच में मदद का नाटक कर रहा था, लेकिन कुत्ते के सामने घबरा गया और उसे भगाने की कोशिश की, जिससे पुलिस का शक पक्का हो गया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ – रंजना और राजन शर्मा के बीच पिछले दो साल से अवैध संबंध (प्रेम प्रसंग) चल रहा था। निर्मला देवी इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं और अक्सर दोनों को टोकती-डांटती रहती थीं। परिवार भी इस संबंध का विरोध करता था। इसी रंजिश के कारण दोनों ने साजिश रचकर निर्मला देवी को रास्ते से हटाने का फैसला किया। उन्होंने मौका देखकर सास का गला दबाकर हत्या की, हाथ-पैर बांधकर घटना को लूट या अन्य अपराध का रूप देने की कोशिश की, लेकिन चालाकी काम नहीं आई।

इसे भी पढ़े   सुल्तानपुर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, वारंटी फरार

पुलिस ने दोनों आरोपियों बहू रंजना और प्रेमी राजन शर्मा को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। महानगर थाना पुलिस ने हत्या की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *