वाराणसी में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से चिकित्सक की मौत

वाराणसी में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से चिकित्सक की मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। चोलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक चिकित्सक की मौत हो गई। यह हादसा कटहलगंज चौराहे के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चिकित्सक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय डॉ. राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो चौबेपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के निवासी थे। वह सिंधोरा में अपना निजी चिकित्सालय संचालित करते थे और क्षेत्र में एक लोकप्रिय एवं सेवाभावी डॉक्टर के रूप में जाने जाते थे।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात वह बाइक से कहीं से लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डॉ. राजेश कुमार की आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, क्षेत्र के लोगों और उनके मरीजों में भी शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने उन्हें मिलनसार और समर्पित चिकित्सक बताया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी पहचान व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   गांवों का सर्वांगीण विकास ही सरकार का लक्ष्य :  केशव मौर्य
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *