जवाहरलाल नेहरू कॉम्प्लेक्स को आधुनिक बनाने की पहल

जवाहरलाल नेहरू कॉम्प्लेक्स को आधुनिक बनाने की पहल

वाराणसी (जनवार्ता) । जवाहरलाल नेहरू कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के पुनर्विकास को लेकर वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। इसमें कॉम्प्लेक्स की वर्तमान संरचना, व्यापारिक गतिविधियों और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। जिसमें उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यापारियों के सुझावों और प्राप्त फीडबैक के आधार पर नया लेआउट तैयार किया जाए, जिससे व्यापार सुचारु हो और यातायात, पार्किंग व अन्य सुविधाएं बेहतर बन सकें। इसके लिए विस्तृत डॉक्यूमेंटेशन भी तैयार करने को कहा गया। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं रखीं। वही उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएंगे तथा वर्तमान व्यापारियों को प्राथमिकता देते हुए पुनर्स्थापन की नीति अपनाई जाएगी।जहाँ कॉम्प्लेक्स में आवागमन सुगम बनाने के लिए सड़क व आधारभूत ढांचे के विकास का भी निर्णय लिया गया। इस संबंधित विभागों को स्थल निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करने और जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए। जबकि प्राधिकरण का लक्ष्य कॉम्प्लेक्स को आधुनिक व व्यवस्थित बनाना है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सरकार उठा सकती है ये कदम,GST को लेकर चुनाव से पहले अहम अपडेट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *