सुकमा : मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

सुकमा : मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़। सुकमा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर मूचाकी कैलाश ढेर हो गया। जिला रिजर्व गार्ड की टीम को पोलमपल्ली क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसी आधार पर जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और मुठभेड़ में प्लाटून नंबर 31 का सेक्शन कमांडर मूचाकी कैलाश मारा गया। उसके शव के पास से हथियार भी बरामद किए गए।

rajeshswari

सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि मूचाकी कैलाश कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा था। इनमें नागरिकों की हत्या, सुरक्षाबलों पर हमले और आईईडी ब्लास्ट की साजिशें शामिल थीं। यह ऑपरेशन बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के अभियान का हिस्सा है।

केंद्र सरकार ने बस्तर से नक्सलवाद समाप्त करने की 31 मार्च की डेडलाइन तय की है। इस अंतिम चरण में सुरक्षा बल कई बड़े ऑपरेशन चला रहे हैं। हाल के महीनों में कई टॉप नक्सली कमांडर मारे जा चुके हैं और दर्जनों नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टालिंगम ने कहा कि यह मुठभेड़ नक्सल विचारधारा पर बड़ा प्रहार है जिसने लंबे समय तक बस्तर को हिंसा और भय में रखा था। उन्होंने बाकी नक्सलियों से अपील की कि वे आत्मसमर्पण करें और मुख्यधारा में शामिल हों। उन्होंने यह भी बताया कि सुकमा में सड़कें, स्कूल और स्वास्थ्य सेवाएं तेजी से विकसित हो रही हैं जिससे स्थानीय लोगों का विश्वास सरकार की ओर लौट रहा है।

सुरक्षा बल अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि बस्तर को पूरी तरह नक्सल मुक्त करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य है। यह घटना नक्सल प्रभावित सुकमा में सुरक्षा बलों की लगातार मिल रही सफलता को दिखाती है जहां पिछले कुछ वर्षों में कई इनामी नक्सली या तो मारे जा चुके हैं या सरेंडर कर चुके हैं।

इसे भी पढ़े   'जय बजरंगबली बोलने वालों को…',कांग्रेस के घोषणापत्र पर पीएम मोदी का बड़ा हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *