बेनियाबाग में बकाया मांगने पर व्यापारी की पिटाई कर 25 हजार रुपये लूटे, दो गिरफ्तार

बेनियाबाग में बकाया मांगने पर व्यापारी की पिटाई कर 25 हजार रुपये लूटे, दो गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनियाबाग के हड़हा सराय इलाके में बकाया राशि वसूली के दौरान एक व्यापारी की निर्मम पिटाई कर उसके पास से 25 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार को हुई, जिसमें कॉस्मेटिक सामान सप्लाई करने वाले स्थानीय व्यापारी सिद्धार्थ कुमार गुप्ता (सोनिया निवासी, पुत्र शिवचंद्र गुप्ता) को दुकानदार और उसके स्टाफ ने लात-घूंसे मारकर घायल कर दिया।

rajeshswari

पीड़ित सिद्धार्थ कुमार गुप्ता ने चौक थाने में दिए शिकायती आवेदन में बताया कि वह बकाया 5,400 रुपये वसूलने एस.के. कॉस्मेटिक दुकान पहुंचे थे। दुकानदार मोहम्मद शोएब ने राशि देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और स्टाफ मोहम्मद अमन व अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनकी बुरी तरह पिटाई की। हमलावरों ने उनके पास मौजूद कलेक्शन के 25 हजार रुपये भी छीन लिए।

घटना की सूचना मिलते ही राजा दरवाजा व्यापार समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के दर्जनों दुकानदारों ने चौक थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। देर रात तक थाने के बाहर भारी भीड़ जमा रही।

चौक थाने के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर मोहम्मद शोएब और मोहम्मद अमन नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 एवं 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश का माहौल पैदा कर रही है। व्यापारी संगठनों ने ऐसे कृत्यों की निंदा की है और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने का दावा किया है।

इसे भी पढ़े   रोहनिया में दो दिवसीय विद्युत सेवा पर्व मेगा कैंप में 43 शिकायतें प्राप्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *