एपेक्स हॉस्पिटल में शुरू हुई अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड टेक्नोलॉजी
वाराणसी (जनवार्ता)। एपेक्स हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर ने मरीजों को विश्वस्तरीय डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अत्याधुनिक “मिंडरे रेसॉन 19” अल्ट्रासाउंड टेक्नोलॉजी सिस्टम की स्थापना की है।

इस नए सिस्टम का शुभारंभ हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। शुभारंभ अवसर पर एपेक्स के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरी, डॉ. दीपक पटेल, डॉ. फिरोज के साथ डीएनबी रेजीडेंट डॉक्टर्स डॉ. सिमरन, डॉ. ईशा, डॉ. अभिराम, डॉ. आर्यन, डॉ. प्रशांत, डॉ. राघव, डॉ. ऐश्वर्या और डॉ. सैय्यद मोहम्मद ने फीता काटकर तथा केक काटकर मशीन का औपचारिक उद्घाटन किया।
हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, एआई समर्थित यह अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड सिस्टम अब एब्डोमेन, कार्डियोलॉजी, वैस्कुलर डिजीज, यूरोलॉजी, थायरॉइड, ब्रेस्ट, प्रसूति एवं स्त्री रोग, मस्कुलोस्केलेटल, कैंसर डिटेक्शन, लिवर एनालिसिस और गर्भस्थ शिशु की 3डी इमेजिंग जैसी अनेक एडवांस्ड जांचों में बेहतर परिणाम देगा।
इस सिस्टम से अब मरीजों को हाई-रेजोल्यूशन, बेहतर स्पष्टता, उत्कृष्ट टिशू यूनिफॉर्मिटी और अधिक विश्वसनीय रिपोर्ट मिल सकेगी। विशेष रूप से यह तकनीक कैंसर की शुरुआती पहचान, गर्भस्थ शिशु के चेहरे की स्पष्ट 3डी इमेजिंग तथा हृदय की विस्तृत जांच में अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
नई तकनीक में हाई फ्रेम रेट स्पेकल ट्रैकिंग, इलास्टोग्राफी, 3डी एवं लाइव 4डी इमेजिंग, एडवांस इकोकार्डियोग्राफी, स्मार्ट ब्रेस्ट एवं थायरॉइड ट्यूमर असेसमेंट, एडवांस ट्रांसवेजाइनल स्कैन तथा फ्यूजन इमेजिंग (CT/MRI के साथ) जैसे अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। फ्यूजन इमेजिंग की सुविधा से पहले किए गए सीटी और एमआरआई स्कैन को जोड़कर शरीर की आंतरिक संरचना को और भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा, जिससे बायोप्सी और इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं में सटीक दिशा-निर्देशन मिलेगा।
एपेक्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने कहा कि इस नई अल्ट्रासाउंड टेक्नोलॉजी से मरीजों को तेज, सुरक्षित और अधिक सटीक डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे निदान की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
एपेक्स हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर वाराणसी के मरीजों को निरंतर बेहतर और आधुनिकतम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्ध है।

