CREST घोटाला: IFS अफसर पर कैश भेजने का आरोप

CREST घोटाला: IFS अफसर पर कैश भेजने का आरोप

सुखविंदर अबरोल के खुलासे से जांच तेज, टैक्सी से गाजियाबाद पहुंचाए गए 50 लाख

चंडीगढ़,।चंडीगढ़ के CREST घोटाले की जांच में बड़ा मोड़ आया है। गिरफ्तार प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर अबरोल ने पूछताछ में एक IFS अफसर का नाम लेते हुए दावा किया है कि उसके इशारे पर 50 लाख रुपये से अधिक नकदी टैक्सी के जरिए गाजियाबाद भेजी गई।
अबरोल के अनुसार, रकम दो बार टैक्सी से गाजियाबाद भेजी गई, जहां इसे अफसर के एक रिश्तेदार के घर पहुंचाया गया। पुलिस अब टैक्सी चालक से पूछताछ के बाद संबंधित अधिकारी से भी सवाल-जवाब की तैयारी में है।
सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ प्रशासक Gulab Chand Kataria पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जांच एजेंसियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं।

rajeshswari


118 करोड़ FD फर्जीवाड़े में नलिनी भी जेल


पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अबरोल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बुडैल जेल भेज दिया गया।
वहीं, 118 करोड़ रुपये के फर्जी FD मामले में गिरफ्तार CFO नलिनी मलिक को भी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

अनुभव मिश्रा फरार, 70 लाख ट्रांसफर की जांच


जांच में ज्वैलर अनुभव मिश्रा द्वारा अपने माता-पिता के खातों में करीब 70 लाख रुपये ट्रांसफर कराने की बात भी सामने आई है। पुलिस को शक है कि इसी रकम से एक प्रॉपर्टी खरीदी गई। फिलहाल वह फरार है और SIT उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़े   मैं अपनी ताकत और हेल्‍थ खो रहा हूं…',नोट लिखकर पूर्व IPS ने मार ली गोली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *