लापरवाही व जनता से दुर्व्यवहार के मामले में दो पुलिसकर्मी रिजर्व लाइन रवाना

लापरवाही व जनता से दुर्व्यवहार के मामले में दो पुलिसकर्मी  रिजर्व लाइन रवाना

वाराणसी (जनवार्ता): कमिश्नरेट वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिव हरी मीणा ने कर्तव्य में लापरवाही और आम जनता के साथ लगातार दुर्व्यवहार करने वाले दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। स्थानांतरित कर्मियों को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौबेपुर जनवार्ता स्थानीय थाना क्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी बुद्ध सिंह सिंगर तथा चोलापुर क्षेत्र में तैनात आरक्षी अमित सिंह के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आम नागरिकों ने दोनों के खिलाफ ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही, बेरुखी और कई बार अपमानजनक व्यवहार की शिकायत की थी।

शिकायतों की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस आयुक्त ने मामले की समीक्षा की और दोनों को तत्काल प्रभाव से उनके मौजूदा पदों से हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन भेजने का आदेश दिया। पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग में अनुशासनहीनता और जनता से खराब व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल दोनों अब रिजर्व लाइन में तैनात रहेंगे, जहां उनके खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   काशी की बेटी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *