गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति से नाराज लोगों ने लगाया जाम

गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति से नाराज लोगों ने लगाया जाम

सारनाथ (जनवार्ता) । सलारपुर स्थित सतरंगी तिराहे पर गुरुवार को गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने पंचक्रोशी-सरायमोहना मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

rajeshswari


प्रदर्शन कर रहे लोगों, खासकर महिलाओं ने खाली सिलेंडरों को सड़क के बीच रखकर गैस एजेंसी और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है, जिसके कारण घरों में भोजन बनाने में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।


सूचना मिलते ही सारनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस की मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में जाम समाप्त कराया जा सका। इसके बाद मार्ग पर फंसे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।

इसे भी पढ़े   गोठानी में भीषण सड़क हादसा, ऑटो सवार युवक की मौत, बाइक चालक गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *