सोनभद्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 107 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 107 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)! रायपुर थाना पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 107 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामदगी तीन अलग-अलग वाहनों से की गई।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। पुलिस के अनुसार, गुरुवार की सुबह दरमा पहाड़ी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से कुल 107 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। यह गांजा एक पिकअप, एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल में छिपाकर ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इन्दल यादव (जनपद चन्दौली), लवकुश यादव (जनपद सोनभद्र) और रंजीत यादव (जनपद कैमूर, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार से गांजा लाकर प्रयागराज, मध्य प्रदेश समेत अन्य क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

पुलिस ने इस मामले में थाना रायपुर में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना रायपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, एएनटीएफ लखनऊ के प्रभारी उपनिरीक्षक सूरज सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   चेन्नई में खाना बनाने के विवाद में सोनभद्र के युवक की हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *