पाण्डेपुर चौराहा अतिक्रमण मुक्त, यातायात व्यवस्था सुधरी

पाण्डेपुर चौराहा अतिक्रमण मुक्त, यातायात व्यवस्था सुधरी

वाराणसी (जनवार्ता) । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर अतिक्रमण मुक्त मार्ग अभियान के तहत पाण्डेपुर चौकी क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई।

rajeshswari

चौकी प्रभारी पाण्डेपुर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गुप्ता ने अपने पुलिस बल के साथ पाण्डेपुर चौराहा, हुकुलगंज मार्ग तथा आजमगढ़ मार्ग पर अभियान चलाया। रोड के किनारे अवैध रूप से आगे बढ़ाकर लगाई गई ठेलों, दुकानों तथा अनधिकृत रूप से खड़े ऑटो रिक्शा और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है तथा स्थानीय लोगों और राहगीरों को सुगम मार्ग मिला है। पुलिस आयुक्त के सख्त निर्देशों के चलते शहर की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है, जिससे जाम की समस्या कम हो रही है और आमजन को राहत मिल रही है।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को विधायक ने वितरण किया सहायक उपकरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *