चौबेपुर में दिनदहाड़े ताला तोड़ चोरी: सोना-चांदी व 25 हजार ले भागे बदमाश

चौबेपुर में दिनदहाड़े ताला तोड़ चोरी: सोना-चांदी व 25 हजार ले भागे बदमाश

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ताला तोड़ कर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है जिसमें ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा हो रही हैं मिली जानकारी अनुसार लक्ष्मीसेनपुर गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामिनी पूनम देवी ने बताया कि गुरुवार को दोपहर वह परिवार के साथ खेत में गेहूं कटाई करने गई थीं।

rajeshswari

जाते समय उन्होंने मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया था।शाम को जब वह खेत से लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर कमरे में रखे बक्से का ताला भी टूटा हुआ था। पीड़िता ने बताया कि बक्से में रखी गले की सोने की सिकड़ी, कान की एक जोड़ी बाली, मंगलसूत्र, चांदी की एक करधनी, 25 हजार रुपये नगद और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे।पूनम देवी ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी और फिर लिखित तहरीर स्थानीय थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी चौबेपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   बाढ़ का पानी घटने के बाद घाटों पर दुश्वारियां छोड़ गयी,मलेरिया और एलर्जी जैसी बीमारी छोड़ गयी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *