प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे में देंगे हजारों करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे में देंगे हजारों करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

वाराणसी (जनवार्ता) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर 28 और 29 अप्रैल को पहुंचेंगे। इस दौरान बरेका में उनकी एक बड़ी जनसभा प्रस्तावित है, जिसमें वे पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही, हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जा सकता है।

rajeshswari

भीषण गर्मी को देखते हुए जनसभा के लिए बरेका के अलावा संपूर्णानंद स्टेडियम और काशी विद्यापीठ मैदान को वैकल्पिक स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है। प्रशासन ने पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

बाबतपुर एयरपोर्ट से बरेका तक के मार्गों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। लोक निर्माण विभाग की टीम जेई स्तर पर सड़कों का सर्वे कर रही है और पैचलेस सड़कें बनाने पर जोर दिया जा रहा है। लहरतारा-मंडुवाडीह के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवर क्षेत्र में भी विशेष सुधार कार्य किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों से विकास योजनाओं की सूची मांगी है, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजकर अंतिम स्वीकृति ली जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस दौरे में 6000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी मिलने की संभावना है।
 
पीएम के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा, प्रोटोकॉल तथा समन्वय पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान ‘जी-12’ आवासीय परिसर के निर्माण कार्य, साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़े   10वीं पास,शिवसेना नेता का बेटा.. BMW से महिला को उड़ाने वाले रईसजादे की पूरी कुंडली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *