तीन दिन पहले बनी आरसीसी सड़क तोड़े जाने पर हंगामा

तीन दिन पहले बनी आरसीसी सड़क तोड़े जाने पर हंगामा

लोगों ने दिया धरना

वाराणसी (जनवार्ता)। बरेका के पहाड़ी गेट के पास तीन दिन पहले बनी नई आरसीसी सड़क को दोबारा तोड़े जाने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सड़क तोड़े जाने के विरोध में बुधवार दोपहर स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताई।

rajeshswari

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि सड़क पूरी तरह मजबूत और ठीक बनी थी, इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा उसे तोड़कर खोद दिया गया। विरोध करने पर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने इसे गलती से टूटना बताया। लोगों के मुताबिक, सीवर लाइन का काम दूसरी जगह होना था, लेकिन नई बनी सड़क को ही खोद दिया गया। इस पूरे मामले का वीडियो भी स्थानीय लोगों ने बनाया।

सूचना मिलने पर जलकल विभाग की जेई पूनम सिंह मौके पर पहुंचीं और धरनारत लोगों से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो गलती हुई है, उसे सुधारा जाएगा। सीवर पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर दोबारा आरसीसी की ढलाई कराकर उसे पहले की तरह दुरुस्त कराया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में पुष्पकला झा, साधना जायसवाल, सौरभ कुमार, राकेश, अरुण, योगेंद्र समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

लोगों ने सवाल उठाया कि यदि सड़क गलती से तोड़ी गई है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बनी सड़क को महज कुछ दिन बाद तोड़ना सरकारी धन के दुरुपयोग जैसा है। क्षेत्रीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और सीवर कार्य पूरा होने के बाद सड़क का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराने की मांग की।

इसे भी पढ़े   जलकल की लापरवाही से सड़क में बना गड्ढा, स्थानीय लोगों में आक्रोश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *