वाराणसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा

वाराणसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा

भेलूपुर के शुकुलपुरा इलाके में हादसा; कमरे का सामान नष्ट, 100 मीटर दूर जा गिरा सिलेंडर

वाराणसी  (जनवार्ता)। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार दोपहर गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि कमरे में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।

rajeshswari


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किरायेदार कल्लू के कमरे में अचानक सिलेंडर में आग लग गई। उस समय कमरे में उसका बड़ा बेटा सूरज मौजूद था, जो आग लगते ही घबराकर बाहर भाग गया। आग की सूचना पर पास में रहने वाले सतवंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कमरे की टिन की छत उड़ गई और सिलेंडर करीब 100 मीटर दूर जा गिरा। इस हादसे में सतवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जाता है कि मकान मालिक रामनरेश सोनकर के हाते में 70 से अधिक परिवार किराए पर रहते हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
घटना की सूचना मिलते ही कल्लू और उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंचे। घर का सामान जलता देख दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कल्लू दुर्गाकुंड क्षेत्र में दाना बेचकर और उसकी पत्नी घरों में काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

इसे भी पढ़े   रोहनिया विधायक ने किया 55 लाख की सड़क का किया शिलान्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *